जखनिया: गाजीपुर में स्कूली वाहनों पर एआरटीओ की सख्ती, 15 दिन के अभियान में 15 वाहनों का चालान, 2 वाहन सीज
गाजीपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ विभाग ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्कूली वाहनों की फिटनेस और जरूरी कागजातों की जांच के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन एआरटीओ टीम ने जांच के दौरान 15 स्कूली वाहनों का चालान किया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 2 स्कूली वाहनों को सीज भी कर दिया गया।