संदेश: पनपुरा गांव में विषैले सांप के डसने से सो रही महिला की मौत, परिजन ने झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा को बुलाया
संदेश थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव में सोमवार की देर रात विषैले सांप के डसने से घर में सो रही महिला की मौत हो गई।इलाज के दौरान पटना स्थित निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव निवासी चंदन यादव की 38 वर्षीया पत्नी सुमंती देवी है।मरने के बाद झाड़ फूंक करवाया।