काछोला–राजगढ़ मार्ग पर आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे को सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक सुशील जैन निवासी महुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को खाई से निकालकर काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर कि