कलेक्टर गेट के सामने बीच सड़क क्षतिग्रस्त नाली के जानलेवा गड्ढे को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया है। 16 फरवरी को पब्लिक एप पर प्रमुखता से खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार दोपहर 12 बजे सुधार कार्य शुरू करा दिया गया। सड़क के बीचो-बीच निकली नाली भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया था।