कैलारस अस्पताल पर गंभीर हालत में युवक को ग्राम मोरीपुरा से लाया गया। परिजनो ने बताया अरुण जाटव पुत्र पूरन निवासी मोरीपुरा ने ग्रह कलेश के चलते घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, पता चलते ही तत्काल उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उपचार देकर ग्वालियर रेफर किया है। घटना आज 15 जनवरी दोपहर करीब 4:00 से 5:00 बजे के बीच की है।