शनिवार को समय लगभग 4 बजे उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय चन्द्रभूषण गंज में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेश सिंह ने मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। अभिभावकों से नियमित विद्यालय भेजने व शिक्षकों से समन्वय रखने को कहा।