बांका सड़क पर बाइक के धक्के से करहरिया गांव के युवक संदीप कुमार जख्मी हो गया। जख्मी युवक सब्जी खरीदने बाका जा रहा था। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे की है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई और फिर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा जख्मी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।