पिछोर: पिछोर में ट्रैक्टर से गिरकर 14 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, टेकरी सरकार मार्ग पर हुआ हादसा
पिछोर नगर के टेकरी सरकार मार्ग पर किले के पास आज बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे मिट्टी की गुम्बे ईंटों से भरा ट्रैक्टर से गिरकर फुटेरा निवासी 14 वर्षीय युवक की हुई मौत। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह मिट्टी की गुम्बे ईंटों से भरे ट्रैक्टर पर सवार था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से गिर गया। गिरने के बाद युवक की हुई मौत।