हुज़ूर: सुभाष नगर ब्रिज के पास मैंदा मिल रोड पर बाइक सवार युवक को डंपर ने टक्कर मारने के बाद कुचला, मौके पर ही हुई मौत
Huzur, Bhopal | Jan 31, 2024 भोपाल के सुभाष नगर ब्रिज के पास मैंदा मिल रोड पर बाइक सवार युवक को डंपर ने पीछे से टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। डंपर के पहिए में फंसा युवक और उसकी बाइक करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शिनख्त नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।