कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के माथा गांव पुल के पास छठ पर्व का सामान लेकर घर जा रहे व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी टक्कर, हुई मौत
सलखुआ थाना क्षेत्र के माथा गांव पुल समीप बाजार से छठ पर्व का सामान खरीदकर पैदल घर जा रहे एक व्यक्ति को बाइक चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल पर बाइक को छोड़कर फरार हो गया। बाइक के ठोकर लगने से वह व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां सुबह उस व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक का नाम वीरेंद्र यादव है।