मंदसौर: शासकीय उत्कृष्ट स्कूल ग्राउंड में दो दिवसीय राज्यस्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे सांसद सुधीर गुप्ता।
मंदसौर शहर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल ग्राउंड में दो दिवसीय राज्यस्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। बेसबॉल टूर्नामेंट जिला अध्यक्ष हिम्मत डांगी ने बताया कि प्रदेशभर से 32 टीमें मंदसौर पहुंची है।