नवगछिया: नवगछिया में आज मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बाधित
नवगछिया में मेंटेनेंस और सुरक्षा कार्य के कारण आज (1 अप्रैल) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार के अनुसार रंगरा, नगरह और मकंदपुर पीएसएस से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले ही अपने जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।