मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो पहिया वाहन भी बरामद
थाना कोतवाली कटरा पर वादी नंदलाल उम्र निवासी सबरी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध घर के बाहर खड़ी टीवीएस मोपेड चोरी के संबंध में तहरीर दी जिसमे मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई। बुधवार की 4:00 बजे मुखबीर की सूचना पर पुतलीघर के पास से अभियुक्त अख्तर निवासी देवपुरवा व राजेश विश्वकर्मा निवासी भटवा की पोखरी के पास से दो दो पहिया वाहन बरामद कर। दोनों को जेल भेजा।