निघासन: सिंगाही-निघासन मार्ग पर पवन ढाबा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही-निघासन मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना पवन ढाबा के पास हुई, जहां एक अज्ञात बाइक सवार ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान संतोष पुत्र बालक राम, निवासी बंगलाहा कुटी के रूप में हुई है।