बहराइच: केडीसी के पास छात्र की दबंगों ने की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के केडीसी के पास में दबंगों ने एक छात्र को जमकर पीटा है। घायल छात्र की पहचान विमल के रूप में हुई है। जो फखरपुर का निवासी है। घटना उस समय हुई जब विमल और उसका साथी केडीसी में गया हुआ था। दबंगों ने किसान डिग्री कॉलेज के पास उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।