हुज़ूर: भोपाल के मिसरोद और मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के चार पहिए उतरे पटरी से
Huzur, Bhopal | Sep 16, 2024 भोपाल के मिसरोद-मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के 4 पहिए पटरी से उतर गए। यह ट्रेन पॉर्सल ट्रेन है। इसके बंद डिब्बों में टू-व्हीलर, फोर- व्हीलर या अन्य सामान ले जाया जाता है। सूचना मिलने पर भोपाल से रेलवे टीम मौके पर पहुंची और पहियों को वापस पटरी पर लाने के काम में जुट गई है।