मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद शा.पॉलिटेक्निक कॉलेज मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मंडलेश्वर के आदेश एवं तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय सनावद के निर्देश पर बुधवार को दोपहर ढाई बजे मानव अधिकार दिवस पर न्यायाधीश मोहम्मद असलम दहलवी की उपस्थिति मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।