देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां करने और छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले को रंगे हाथों दबोचा
थाना देवबंद पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए मनचलों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। रविवार शाम 4 बजे थाना देवबंद पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान के तहत छेड़खानी और अभद्र टिप्पणियां करने वाले एक मनचले को रंगेहाथों धर दबोचा। आरोपी की देवबंद थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी नीरज के रूप में हुई है।