बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर शराब भट्टी के पास बाइक ने व्यक्ति को मारी टक्कर हुआ घायल
सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर शराब भट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है ।थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश शुरू कर दि है। मोहनलाल पुत्र गंगाराम निवासी खहुआ थाना सीबीगंज ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह अपने घर लौट रहा था।