बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने फर्जी वायु सेना अफसर को किया गिरफ्तार
इज्जत नगर थाना पुलिस ने एसएसपी बरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए एयर फोर्स स्टेशन के बाहर घूम रहे फर्जी वायु सेना अफसर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए फर्जी वायु सेना के अफसर ने अपना नाम इंदर कुमार माली पुत्र श्रीपत माली निवासी 75 बहुत चक्र उपाध्याय थाना उभॉव जनपद बलिया बताया है। पकड़ा गया अभियुक्त लोगों के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था।