बख्तियारपुर: बख्तियारपुर SFC गोदाम में गंदा खाद्यान्न पैकिंग का वीडियो वायरल, डीलरों ने मैनेजर की मनमानी पर जताई नाराज़गी
बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गंदा खाद्यान्न बोरी में भरकर मशीन से सिलाई किए जाने का दावा किया गया है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तो डीलरों ने गोदाम प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जबरन गंदा अनाज पैक कर दिया जाता है।