लाडपुरा: कोटा में पुलिस की प्रताड़ना से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतरने से किया इनकार, दादाबाड़ी थाना पुलिस समझाइश में जुटी
Ladpura, Kota | Jun 17, 2025 पुलिस की प्रताड़ना से परेशान एक युवक कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के बालाकुंड इलाके में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं दादाबाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर समझाइश के प्रयास में जुटी है।