जालौन: ग्राम व्यासपुर में 8 वर्षीय बच्चे की नाले में गिरकर डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Jalaun, Jalaun | Feb 28, 2024 ग्राम व्यासपुरा निवासी श्री राम ने पुलिस को बताया कि उसका 8 वर्षीय पुत्र राजकुमार पुलिया पर बच्चों के साथ खेल रहा था तभी वह फिसल कर मलंगा नदी में गिर गया तथा पानी का तेज बहाव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसकी लाश खोज ली गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।