जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के तीन नंबर वार्ड से एक नाबालिक किशोर घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी। थाना प्रभारी ने शनिवार की शाम 7 बजे बताया कि किशोर के लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही किशोर को सुरक्षित ढूँढने का प्रयास किया जा रहा है।