झांसी: खैलार में महिला बाइक से टकराई, महिला के परिजनों ने युवक के साथ की मारपीट, सिर फोड़ा, पीड़ित ने BHEL चौकी में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jan 1, 2025 पुलिया नंबर 9 के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई किसी काम से बबीना गया था, जब वह वहां से लौट रहा था तो खैलार में एक महिला अचानक उसके भाई की बाइक से टकरा गई। उसके भाई ने बाइक रोकी और घर वालों को सूचना दी। भाई की सूचना पर मौके पर पहुंच पुष्पेंद्र के साथ महिला के परिजन कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। और उसका सिर भी फोड़ दिया।