झांसी: झांसी रेलवे स्टेशन से अंतर्जनपदीय शराब बेचने वाले को झांसी जीआरपी ने किया गिरफ्तार, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Jhansi, Jhansi | Jan 1, 2025 थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा बुधवार को झांसी के वीरागंना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से 1 अंतर्जनपदीय अवैध शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 2000 बताई गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप सोनी निवासी जिला चित्रकूट व हाल निवासी प्रेमनगर झांसी बताया है।।