झांसी: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला स्तरीय चुनाव 18 मई को सदर की नई तहसील में होंगे
Jhansi, Jhansi | May 17, 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला स्तर पर 18 मई को सात पदों पर चुनाव संपादित कराए जाएंगे। इस संबंध में शनिवार को संघ के वर्तमान जिला अध्यक्ष जय हिंद सिंह यादव द्वारा जनपद के ग्रामीण इलाकों में लेखपालों के साथ विस्तृत बैठक की गई। टहरौली तहसील में लेखपालों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श भी किया गया।