पडरौना: बिहार के कटहरी बाग गाँव में कोबरा के डसने से किशोर की मौत, गाँव में मचा हाहाकार, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बिहार बुजुर्ग गाँव के कटहरी बाग इलाके में 12 साल के मासूम अनिकेत गोंड़ को जहरीले कोबरा साँप के डसने से मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अनिकेत घर पर खेल रहा था। खेल-खेल में उसकी गोली एक बिल में चली गई। अनिकेत जैसे ही गोली निकालने के लिए हाथ डाला काट लिया।