माहे रमजान को लेकर महिसौड़ी वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान शुक्रवार की शाम 6:00 बजे जिले के अलग- अलग जगहों से बड़ी संख्या में रोजेदार के साथ गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई नामचीन लोग शामिल हुए और कतारबद्ध बैठकर एक साथ इफ्तार किया।