गोरखपुर: गोरखपुर में 25 मार्च को सुशासन के 8 साल पूरे होने पर तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रम होंगे
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 मार्च से 27 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित कर जन जन तक प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बता कर जागरूक किया जाएगा आज विकास भवन सभागार में सीडीओ संजय कुमार मीना ने जनपद के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को 25 मार्च से 27 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंप कर सफल बनाने की अपील की।