गोरखपुर: मध्याह्न भोजन रसोईयों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन किया
गोरखपुर में शुक्रवार को अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोईयों महासंघ के द्वारा रसोईयों के सात सूत्रीय मांगों को लेकर गोरखपुर नगर निगम रानी लक्ष्मीबाई पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन किया धरने की अध्यक्षता प्रान्तीय संरक्षक सुरेन्द्र नाथ गौतम तथा संचालन जिलाध्यक्ष लाली देवी ने किया धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक सुरेन्द्र नाथ गौतम ने हुंकार भरी।