आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के मुराद में आयोजित होने वाले पोस्ट पूर्णिमा मेला के तीसरे दिन मंगलवार की देर शाम तक पूजा अर्चना करने के लिए वह मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। मंगलवार की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रारंभ किया गया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को भागलपुर के सांसद अजय मंडल के द्वारा किया गया था।