कायमगंज: गांव नवादा सिरोली निवासी युवक को खेत में आलू की फसल में सिंचाई करते समय सांप ने काटा, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नवादा सिरोली निवासी 27 वर्षीय रजनेश कुमार पुत्र विष्णु दयाल खेत में आलू की फसल में सिंचाई कर रहा था। तभी अचानक रजनेश कुमार के हाथ में सांप ने काट लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घर वालों ने निजी वाहन से डॉक्टर राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।