समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड सहित आसपास के यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है कि उत्तर बिहार की प्रमुख वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन को अब एक्सप्रेस श्रेणी में बदल दिया गया है। 7 दिसंबर 2025 से यह ट्रेन पुराने नंबर 12553/54 की जगह नए नंबर 15565/66 से चलाई जा रही है। सुपरफास्ट श्रेणी हटने के बाद किराए में भी कमी की गई है।