ब्यावरा: ब्यावरा में अजनार नदी किनारे कचरा फेंकने वाले से सीएमओ ने कचरा उठवाया
Biaora, Rajgarh | Sep 20, 2025 ब्यावरा शहर की अजनार नदी किनारे एक व्यक्ति के द्वारा कचरा फेंकने पर ब्यावरा नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद के द्वारा शनिवार शाम 4:00 करीब वापस उसी व्यक्ति से कचरा उठवाया गया। नगर पालिका इकरार अहमद ने बताया कि स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इसके बावजूद लोगों के द्वारा कचरा फेंका जा रहा है जिसको लेकर उन्हें समझाइश की।