पांकी: पिपराटाड़ थाना की कमान सुबोध कुमार के हाथ, कानून व्यवस्था सुधारने का संकल्प
Panki, Palamu | Jul 27, 2025 पलामू के पिपराटाड़ थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने रविवार दोपहर करीब 12बजे पदभार ग्रहण किया।पूर्व थाना प्रभारी राजवर्धन कुमार को एसपी रीष्मा रमेशन ने निलंबित कर दिया है। थाना पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। सुबोध कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण, जन सुरक्षा और जनता से बेहतर संवाद उनकी प्राथमिकता होगी।