अंधियारी स्थित सिद्धि विनायक वेयरहाउस परिसर में धान उपार्जन कार्य की शुरुआत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को करीब 11 बजे विधि-विधान के साथ कांटा पूजन का आयोजन किया गया। कांटा पूजन के मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना संपन्न कराई।