राजसमंद: राजसमंद विधायक ने श्री डाबिया भेरूजी बावजी मंदिर में महाप्रसादी एवं हवन अनुष्ठान कार्यक्रम में की शिरकत
राजसमंद विधायक ने श्री डाबिया भेरूजी बावजी मंदिर में महाप्रसादी एवं हवन अनुष्ठान कार्यक्रम में शिरकत की, इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजसमन्द के ग्राम डुमखेड़ा (मादड़ी) स्थित श्री डाबिया भेरूजी बावजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित महाप्रसादी एवं हवन अनुष्ठान कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने शिरकत की।