राजसमंद: प्रकृति संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर: राजसमंद का पिपलांत्री मॉडल अब कानून की किताबों में
राजसमंद, 2 अप्रैल: प्रकृति को बचाने की दिशा में राजसमंद जिले के पिपलांत्री ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपलांत्री मॉडल, जो बेटियों के जन्म पर वृक्षारोपण और उनके संरक्षण पर आधारित है, अब कानून की किताबों में भी जगह पाएगा।