सूरजपुर: जिले में धान कटाई के बीच मौसम की मार, किसानों की चिंता बढ़ी, दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी से फसल बचाने में मुश्किलें
आज रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सूरजपुर जिले में इन दिनों धान की कटाई, मिसाई (मिंजाई) और धुलाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। खेतों में पकी फसलें तैयार हैं और किसान दिन-रात मेहनत कर उसे काटकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दो दिनों से क्षेत्र में लगातार हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे किसानों