छातापुर प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने नूतन वर्ष का स्वागत धूमधाम के साथ किया गया। जगह जगह पार्टियों के आयोजन किए गए। जिनमें खासकर युवाओं ने जमकर खुशी मनाया। नए साल के उत्साह में छिटपुट जगह आतिश बाजियों के गूंज भी सुनाई दी। नववर्ष के स्वागत के लिए युवा काफी सक्रिय थे। नए साल के स्वागत को लेकर 31 दिसम्बर 2025 बुधवार की रात जगरना करते युवा की टोली दिखे।