छिबरामऊ: मझपूर्वा में विवाहिता द्वारा बेटी को जन्म दिए जाने पर ससुरालियों ने महिला को घर से निकाला, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपूर्वा की रहने वाली एक विवाहिता को बच्ची को जन्म देने पर ससुरालयों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वही परिजनों के सात वह 5 नवंबर को कोतवाली पहुंची जहां उसने लिखित रूप से शिकायती पत्र सौंपा। वही 6 नवंबर की शाम 4:30 बजे वह पुणे कोतवाली पहुंची जहां उसने प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की।