नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 15 के बजरंग चौक पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को 2 बजे जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से आगामी चुनाव में डॉ. चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।