कांके: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के हातमा जंगल के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, कार में बैठे दो अन्य घायल
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2024 रांची के मांडर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी कार से जा रहे थे, इस दौरान मांडर के हातमा जंगल के पास तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और कार एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए।