कांके: रांची के कांके रोड स्थित आवास में जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन किया अर्पित
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2024 रांची के कांके रोड स्थित आवास में जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष ने आदिवासी समाज समेत पूरे विश्व में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को प्रबल किया। आज वे पूरी दुनिया के शोषित और पीड़ित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।