रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पुलिस ने हूटर पर चलाया बुलडोजर, हूटर लगाने वाले वाहनों को दी कड़ी चेतावनी
एसपी के निर्देश पर वाहनों में हूटर लगाकर जलवा दिखाने की कोशिश करने वाले कई नेताओं के वाहनों का हूटर उतरवाया गया है। बता दें कि जिले में विभिन्न जगहों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दर्जनों चार पहिया वाहनों से काली फिल्म और चार वाहनों से हूटर उतरवाए। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे सैकड़ों दो और चार पहिया वाहनों का चालान किया।