बरही तहसील क्षेत्र के ग्राम करेला में संचालित 50000 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें 30000 क्विंटल परिवहन किया जा चुका है लगभग 15000 क्विंटल खुले आसमान के नीचे रखी है धान का समय पर उठाओ ना होने के कारण अव्यवस्था फैल रही है मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत कराई गई इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।