बुदनी: नगर के वार्ड नंबर 3 में मां दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित, 27 सितंबर को होगा विशाल देवी जागरण
Budni, Sehore | Sep 26, 2025 नगर के वार्ड क्रमांक 3 बहावलपुरी कॉलोनी फेस-2 में नवरात्रि अवसर पर माँ दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। प्रतिमा स्थल पर मुख्य द्वार से मंदिर तक आकर्षक गुफा का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दिनांक 27 सितम्बर शनिवार को रात्रि 7 बजे से विशाल देवी जागरण का आयोजन होगा।