कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को लगभग 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।