नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा घाट पर मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए भक्तों की लगी भीड़
Sadar, Varanasi | Mar 31, 2025 नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती ब्रह्मचारिणी की उपासना एवं आराधना की मान्यता है। माता का यह स्वरूप उनके नाम के अनुसार तपस्विनी है। यहां ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या है। ब्रह्मचारिणी अर्थात तप की चारिणी-तप का आचरण करने वाली। कहा गया है कि ‘वेदस्तवं तपो ब्रह्म तात्पर्य वेद, तत्व एवं तप ब्रह्म शब्द के अर्थ हैं।